सांकेतिक फोटो.
लॉकडाउन के बीच भी सुरक्षा बल के जवानों का नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है. इसके तहत लगातार सुरक्षा बल के जवानों को सफलता मिलने का दावा भी किया जा रहा है.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक भेज्जी थाना क्षेत्र के मैलासूर इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचनाएं लगातार मिल रहीं थी, जिसके बाद डीआरजी, एसटीएफ व 202 कोबरा की सयुक्त पार्टी को 26 अप्रैल को रवाना किया गया. दूसरे दिन यानी की 27 अप्रैल को जवान मैलासूर की पहाड़ियों के पास पहुंच गए. वहां पर नक्सलियों के लिए संतरी की डयूटी कर रहे सहयोगियों ने अर्लट कर दिया. उसके बाद मौके से नक्सली भागने में कामयाब हो गए, लेकिन सर्चिंग करने में मौके से 5 नग भरमार बंदूक, 2 नग पोच, 1 बंडल बिजली वायर, गन पावडर, फटाखे, पालीथीन व वर्दी समेत सामग्री को बरामद कर लिया गया.
जारी है ऑपरेशन
न्यूज 18 से चर्चा करते हुए सुकमा एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि नक्सलियों के होने की सूचना के बाद जवानों को रवाना किया गया था, लेकिन जवानों को देख नक्सली सतर्क हो गए और वहां से भाग गए. मौके से बंदूक समेत नक्सल सामग्री बरामद कर ली गई है. लॉकडाउन में जहां-जहां से सूचनाएं मिल रही हैं. वहा-वहां ऑपरेशन किए जा रहे हैं.ये भी पढ़ें:
Lockdown 2.0: कोरोना के कारण श्मशान में लॉक हुईं अस्थियां, मुक्ति का इंतजार
छत्तीसगढ़: ICMR से प्रतिबंधित चीनी किट से MLA और अफसरों का हुआ कोरोना टेस्ट, जांच की मांग
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए सुकमा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 28, 2020, 3:57 PM IST


