lifestyle actress madhuri dixit nene beautiful saree looks
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/8
धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के साड़ी लुक, जो बढ़ा देते हैं धड़कन

माधुरी दीक्षित भले ही उम्र की हाफ सेंचुरी पार कर चुकी हों, लेकिन न तो उनकी खूबसूरती और न ही उनके ग्लैमर में किसी तरह की कमी आई है। वेस्टर्न वेअर में तो यह अदाकारा शानदार दिखती ही है, लेकिन इनके साड़ी लुक तो ऐसे होते हैं कि फैन्स के दिलों की धड़कन ही बढ़ जाती है। चलिए देखते हैं ‘धक-धक गर्ल’ के ऐसे ही कुछ बेहद खूबसूरत साड़ी लुक्स।
2/8
ब्राइट कलर हैं माधुरी को पसंद

वैसे तो कहा जाता है कि उम्र बढ़ने पर सटल टोन के कलर्स के कपड़े पहनना चाहिए, लेकिन माधुरी ब्राइट कलर पहनने से कतराती नहीं हैं। यही चॉइस उनकी साड़ियों में भी रहती है, जिसमें वह काफी खूबसूरत भी लगती हैं।
3/8
सिल्क की साड़ी में माधुरी की अदा

माधुरी इस तस्वीर में सिल्क की पिंक साड़ी पहनी दिखाई दे रही हैं। गोल्डन वर्क वाली इस साड़ी के साथ उन्होंने सेम फैब्रिक का स्लीवलेस ब्लाउज पहना था। उन्होंने इसके साथ सिंपल गोल्ड नेकपीस की जगह बेहद सुंदर ग्रीन स्टोन्स का नेकपीस चुना था, जिसमें बीच में हेवी गोल्ड लॉकेट था। उनके झुमके भी इस लॉकेट से मैच करते हुए थे।
4/8
जॉर्जेट की साड़ी और मल्टी-कलर्ड ब्लाउज

माधुरी का यह लुक तो ऐसा है जिसे यंग गर्ल्स भी फॉलो कर सकती हैं। पिंक कलर की इस साड़ी में पतली गोल्डन बॉर्डर थी और ओवरऑल स्मॉल गोल्डन वर्क था। इस लुक की असली यूएसपी इसका मल्टीकलर ब्लाउज था जो साड़ी व माधुरी की खूबसूरती को और बढ़ाता दिखा।
5/8
गोल्डन साड़ी में माधुरी का रॉयल लुक

ओवरऑल वर्क वाली गोल्डन साड़ी में माधुरी का लुक काफी रॉयल फील दे रहा है। इसके साथ बालों को वेवी रखते हुए माधुरी ने पाउट को बोल्ड रेड टच दिया था। वहीं कानों में उन्होंने पर्ल ऐंड गोल्ड बेस्ड लॉन्ग डैंगलर्स पहने थे।
6/8
येलो साड़ी और डायमंड नेकलेस

माधुरी दीक्षित के इस लुक में ग्लैमर का हर एलिमेंट मौजूद है। उनकी लेमन येलो साड़ी पर ओवरऑल सीक्वंस वर्क था वहीं पल्ले को शीयर मटीरियल का रखा गया था। माधुरी का ब्लाउज भी सुपर स्टाइलिश था। उन्होंने स्वीटहार्ट नेकलाइन का ब्लाउज पहना था जिस पर रिच सिल्वर वर्क किया गया था। वहीं लुक की यूएसपी रही उनकी डायमंड ऐंड एमरल्ड जूलरी जो बस कमाल ही लग रही थी।
7/8
डिजाइनर साड़ी में माधुरी का जलवा

वैसे माधुरी सिर्फ ट्रडिशनल स्टाइल की ही नहीं बल्कि डिजाइनर साड़ियों की भी शौकीन हैं। इस तस्वीर में वह ओशन ग्रीन कलर की स्टिच्ड साड़ी पहनी दिख रही हैं। इसके ब्लाउज को नेट व ग्रीन लेस से डेलिकेट टच दिया गया है। वहीं स्टेटमेंट जूलरी उनके लुक को परफेक्ट बनाती दिखी।
8/8
इस लुक के तो बस क्या ही कहने

अब इस लुक के बारे में तो क्या ही कहें। हॉल्टर नेकलाइन का सेक्सी ब्लाउज और प्लेन ब्लैक साड़ी के साथ डायमंड जूलरी, यह लुक ऐसा था जिससे फैन्स के दिल की धड़कन बढ़ना तो तय ही है। वैसे इस लुक को चाहे तो आप भी किसी पार्टी के लिए कॉपी कर छा सकती हैं। (सभी फोटोज: इंस्टाग्राम@madhuridixitnene)
Source link


