(प्रतीकात्मक तस्वीर)
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सुकमा (Sukma) में नक्सलियों (Naxalite) के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चलाये जा रहे हैं, जिसमें जवानों को काफी सफलता मिलने का दावा किया जा रहा है.
कमांडेंट डीएन यादव के निर्देश पर निकले जवानों ने पोलमपल्ली से पालामड़गु जाने वाले सुरक्षाबलों के इस्तेमाल किए जाने वाले मार्गों पर नक्सलियों ने ज़मीन के निचे नोकीले सरिये को गाड़े रखा था. ताकी जवानों का पैर उस गड्ढे मे पड़े और जवान लहूलूहान हो जाए पर समय रहते नक्सलियों की बड़ी साज़िश सीआरपीएफ के जवानों की सक्रियता से नाकाम कर दी गई है. दरअसल इन दिनों सुरक्षाबलों की तैनाती नक्सलियों के कोर इलाके मे शुरू कर दी गई है जिसके चलते नक्सली जवानों को रोकने आईईडी और स्पाइक होल का इस्तेमाल कर रहे है.
नुकसान का सामना करना पड़ रहा
हाल फ़िलहाल मे आईईडी और स्पाइक होल की चपेट मे आने से जवानों को नुक़सान का सामना भी करना पड़ा है, जिसके मद्देनज़र एसपी कन्हैया लाल ध्रुव और सीआरपीएफ डीआईजी योज्ञान सिंह ने अपनी रणनीति मे बदलाव कर नई रणनीति के साथ जवानों को नक्सल कोर इलाके मे उतारना शुरू कर दिया, जिसके चलते जवानों ने नक्सलियों की साज़िश नाकाम कर दी है. वहीं इसी इलाके में लगातार नक्सलियों के खिलाफ जवानों का मूवमेंट चल रहा है, जिसमें पिछले दो दिनों में चार नक्सली वो भी विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया है और भी जवानों के छोटे-बड़े ऑपरेशन चल रहे हैं.

