सूरत से मजदूरों को लेकर जा रही बस कन्धमाल में पलटी, एक की मौत, कई घायल – Coronavirus lockdown bus carrying odisha migrant worker from surat overturns in kandhamal die several injured

  • लॉकडाउन के चलते कामकाज ठप होने की वजह से पलायन कर रहे मजदूर
  • मोदी सरकार ने कोरोना को फैलने से रोकने के लिए लगाया है लॉकडाउन

सूरत से प्रवासी मजदूरों लेकर जा रही बस ओडिशा के कन्धमाल जिले में पलट गई, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन की वजह से लोगों का कामकाज ठप हो गया है और प्रवासी मजदूर लगातार अपने इलाकों के लिए पलायन कर रहे हैं. ये मजदूर भी बस में सवार होकर अपने घरों को जा रहे थे, लेकिन रास्ते में बस पलट गई.

आपको बता दें कि कोरोना वायरस ने भारत समेत पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है. मोदी सरकार ने इस जानलेवा वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन कर रखा है. इसके चलते लोगों का कामकाज ठप हो गया है. स्कूल, कॉलेज, मॉल, क्लब, सिनेमाघर, बाजार समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सन्नाटा छाया हुआ है.

सरकार भी इन प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने का काम कर रही है. दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को वापस लाने के दौरान पूरी सतर्कता बरती जा रही है, ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके. इसी के तहत लॉकडाउन में फंसे लोगों को लेकर जयपुर से चली स्पेशल ट्रेन शनिवार दोपहर पटना के दानापुर रेलवे स्टेशन पहुंची गई. इस ट्रेन में करीब 1200 मजदूर सवार थे.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

शनिवार को दानापुर पहुंचने के बाद इन सभी को एक स्कूल परिसर में ले जाया गया, जहां इन सभी की मेडिकल जांच कराई गई. इसके बाद मजदूर अपने-अपने जिलों के लिए रवाना कर दिए गए. पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि ने बताया कि स्पेशल ट्रेन से दानापुर रेलवे स्टेशन पहुंचे सभी लोगों को मेडिकल स्क्रीनिंग कराई गई. इनका रजिस्ट्रेशन करने के बाद बसों से संबंधित जिलों में भेजा जा रहा है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

वहीं, हिंदुस्तान समेत पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. अब तक भारत में 37 हजार 775 से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं, जिनमें से 1223 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा 10 हजार 18 लोग इलाज से ठीक हो चुके हैं. उधर, दुनियाभर में कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा 33 लाख 69 हजार 207 से ज्यादा पहुंच गया है, जिनमें से 2 लाख 39 हजार 447 से ज्यादा लोग दम तोड़ चुके हैं.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here