समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव गुरुवार को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचीं और शिक्षाविद एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि एक मां होने के नाते वह बच्चों का दर्द समझती हैं और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए। डिंपल यादव ने इस दौरान बीजेपी सरकार पर भी निशाना साधा। इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी आंदोलन को समर्थन दे चुके हैं और सोनम वांगचुक से अनशन समाप्त करने की अपील कर चुके हैं। सोनम वांगचुक शिक्षा में सुधार, नीट पेपर लीक मामले में कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले 19 दिनों से अनशन पर हैं।


