स्कूल शिक्षा मंत्री से राष्ट्रीय लाइब्रेरी फाउंडेशन के महानिदेशक ने भेंट की


स्कूल शिक्षा मंत्री से राष्ट्रीय लाइब्रेरी फाउंडेशन के महानिदेशक ने भेंट की


शालेय पुस्तकालयों में पंचायती राज संस्थाओं की सक्रिय भूमिका होगी-शिक्षा मंत्री 


भोपाल : बुधवार, सितम्बर 16, 2020, 15:21 IST

स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री इन्दर सिंह परमार से राष्ट्रीय राजा राममोहन राय लाइब्रेरी फाउंडेशन, कोलकता के महानिदेशक श्री अजय प्रताप सिंह ने मंत्रालय में भेंट की। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री परमार ने कहा कि शालेय पुस्तकालयों की स्थापना में पंचायती राज संस्थाओं की सहभागिता सुनिश्चत करना है। इससे शालेय पुस्तकालयों को जन सहयोग भी प्राप्त होगा और सामुदायिक सहभागिता भी बढ़ेगी। इसके लिए प्रस्तावित पुस्तकालय अधिनियम में आवयश्यक बातें जोड़ी जा रही हैं। उन्होंने फाउंडेशन के माध्यम से पुस्तकालय स्थापना, उनका सुचारू संचालन, पूर्व से संचालित पुस्तकालयों को सुदृढ़ बनाने और व्यवस्थित करने संबंधी मुद्दो पर स्कूल शिक्षा मंत्री से चर्चा की।

श्री अजय प्रताप सिंह ने आयुक्त, लोक शिक्षण, श्रीमती जयश्री कियावत, आयुक्त, राज्य शिक्षा केंद्र, श्री लोकेश कुमार जाटव, उप सचिव श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव और श्री के.के. द्विवेदी से भी मुलाक़ात की। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग के मैदानी अधिकारियों, ग्रंथपाल एवं नोडल अधिकारियों से प्रस्तावित पुस्तकालय अधिनियम एवं आवश्यक संशोधनों पर विस्तृत चर्चा की ।

उल्लेखनीय है कि राजा राममोहन राय लायब्रेरी फाउंडेशन एक केन्द्रीय स्वायत्त संस्थान है। यह भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित है। यह देश में सार्वजनिक पुस्तकालय सेवाओं को समर्थन देने और देश में सार्वजनिक पुस्तकालयों के आन्दोलन को बढ़ावा देने के लिये समर्पित है।


बबीता मिश्रा


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here