स्व-सहायता समूह द्वारा आजीविका फ्रेश दुकान संचालित


स्व-सहायता समूह द्वारा आजीविका फ्रेश दुकान संचालित


फ्रेश सब्जी और फलों की हुई सहज उपलब्धता 


भोपाल : गुरूवार, जून 25, 2020, 17:44 IST

मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत ताजी एवं कीटनाशक रहित हरी सब्जियाँ और फल गाँव-गाँव पहुँचाये जा रहे हैं। सिंगरौली जिले के विकासखंड देवसर में मिशन के तहत मंदाकिनी समुदय स्तरीय संगठन से जुड़े ग्राम धनहा के हंशराज स्व-सहायता समूह द्वारा लगभग दो दर्जन ग्रामों में घर-घर पहुँच कर सब्जी-फल बेचे जा रहे हैं। स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिला इन्द्रकली कुशवाहा एवं प्रेमवती कुशवाह ने बताय कि ग्रामीण आजीविका मिशन में स्व-रोजगार के लिए बहुत-सी गतिविधियाँ संचालित हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान ग्रामवासियों को उचित मूल्य पर कीटनाशक रहित ताजी सब्जियों एवं फल की सहज उपलब्धता के लिये स्व-सहायता समूह द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में सभी खर्चें निकालने के बाद प्रतिदिन 500 से 700 रुपये की आय समूह को हो रही है।


राजेश पाण्डेय/उमेश चन्द्र तिवारी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here