manganese rich foods: Cancer Prevention Nutrition : मैंगनीज की पूर्ति के लिए करें इन फूड्स का सेवन, कैंसर जैसी 5 बीमारियों से मिल जाएगी छुट्टी – 5 manganese rich foods who can prevent cancer and infertility and know the health benefits of manganese

नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

Cancer Prevention Nutrition : मैंगनीज की पूर्ति के लिए करें इन फूड्स का सेवन, कैंसर जैसी 5 बीमारियों से मिल जाएगी छुट्टीहमारे शरीर को प्रतिदिन एक निश्चित मात्रा में पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है ताकि शरीर के सभी अंग सुचारू रूप से कार्य करने में सक्षम बने रहें। इन पोषक तत्वों में अगर थोड़ी सी भी कमी हो जाती है तो एक वक्त के बाद हम किसी गंभीर बीमारी की चपेट में भी आ जाते हैं। इन्हीं बीमारियों की चपेट में ना आने के लिए हमें पोषक तत्वों का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। मैंगनीज भी एक ऐसा ही पोषक तत्व है जिसकी हमें प्रतिदिन जरूरत पड़ती है।

यह पोषक तत्व हमारे शरीर में विभिन्न कार्यों के लिए बहुत उपयोगी होता है। शरीर में इसकी जरूरत और इसके सोर्स फूड के बारे में भी आपको नीचे पूरी जानकारी दी जाएगी।

​शरीर में क्या काम करता है मैंगनीज

NBT

वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, बुजुर्गों को 2.3 मिलीग्राम मैंगनीज की जरूरत प्रतिदिन होती है जबकि महिलाओं को 1.8 मिलीग्राम की मात्रा जरूर मिलनी चाहिए। मैंगनीज का सेवन करने के कारण इन्फ्लेमेशन और मांसपेशियों में दर्द को दूर करने, कैंसर सेल्स को नष्ट करने के साथ-साथ ब्लड ग्लूकोज लेवल को संतुलित बनाए रखने में काफी मदद मिलती है। इसके साथ साथ मिर्गी के दौरे से सुरक्षित रहने के लिए भी मैंगनीज प्रभावी रूप से कार्य करता है। आइए अब यह जानते हैं कि मैंगनीज किन-किन फूड्स में पाया जाता है। इनका आप नियमित रूप से सेवन करके मैंगनीज की कमी को पूरा कर सकते हैं।

​पत्ता गोभी

NBT

पत्ता गोभी हरी पत्तेदार सब्जियों में से प्रमुख मानी जाती है और इसे आप आमतौर पर खाने के लिए इस्तेमाल भी करते हैं। मैंगनीज की कमी होने पर हार्मोन में संतुलन और इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। इसलिए हरी पत्तेदार सब्जियों के रूप में पत्ता गोभी को शामिल करके आप मैंगनीज की मात्रा की पूर्ति कर सकते हैं। यह आपको किसी भी सब्जी की दुकान पर बड़ी आसानी से मिल जाएगी। खासकर लॉकडाउन के समय में भी आपको इसे ढूंढने में किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

​अनानास

NBT

अनानास आपको इस मौसम में बड़ी आसानी से मिल जाएगा। इसका स्वाद बेहद लजीज होता है और इसे फ्रूट सलाद के रूप में भी लोग बड़े चाव से खाते हैं। बात करें अगर मैंगनीज पोषक तत्वों की पूर्ति की, तो अनानास में इसकी पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। इसे आप हफ्ते में कम से कम 3 से 4 बार खाकर मैंगनीज पोषक तत्व की कमी को दूर रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें : पुरुषों को इसलिए जरूर खाना चाहिए मखाना

​लहसुन

NBT

लहसुन को आमतौर पर लगभग सभी घरों में खाने के लिए प्रयोग किया जाता है और कुछ लोग नियमित रूप से भी इसका सेवन करते हैं। आप इसे सब्जी के रूप में शामिल करके मैंगनीज पोषक तत्व की पूर्ति कर सकते हैं। आप चाहे तो इसे पानी के साथ भी खाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। कई लोगों के द्वारा शहद और लहसुन का एक साथ सेवन किया जाता है।

​गाजर

NBT

खाने में प्रतिदिन सलाद को शामिल करने वाले लोग अगर गाजर को भी खाते हैं तो उनके शरीर में मैंगनीज पोषक तत्व की कमी नहीं होने वाली है। यूनाइटेड स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के अनुसार गाजर में पर्याप्त रूप से मैंगनीज की मात्रा पाई जाती है। इस कारण यदि आप गाजर का सेवन करते हैं तो आपके शरीर में मैंगनीज पोषक तत्व की कमी का खतरा बिल्कुल भी नहीं रहेगा।

​केला

NBT

केला का सेवन न केवल हमारी बॉडीबिल्डिंग के लिए बहुत जरूरी होता है, बल्कि पर्याप्त मात्रा में एनर्जी की पूर्ति करने के लिए भी इसका सेवन किया जाता है। इसे दूध के साथ स्मूदी बनाकर पी सकते हैं। यह भी मैंगनीज पोषक तत्व का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। आप इसे नियमित रूप से भी अपनी डायट में शामिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : पुरुषों को रात में सोने से पहले दूध में मिलाकर जरूर पीनी चाहिए यह 1 चीज, मिलेगा जबर्दस्त फायदा


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here