हम भारत के वीर जवान, मातृभूमि की शान हैं


हम भारत के वीर जवान, मातृभूमि की शान हैं


शौर्य स्मारक में दिखाई सैन्य फिल्म “आवर गेलेंट सन्स” 


भोपाल : मंगलवार, जनवरी 26, 2021, 20:04 IST

वीर-भूमि भारत का गौरव गान हमेशा वीर और महान लोगों ने किया है। इन्हीं के ऐतिहासिक एवं पुण्य कर्मों से भारत भूमि महान बनी है। उन्होंने अपनी मातृभूमि की आन, बान और शान की खातिर अपना सर्वस्व अपने प्यारे देश पर न्यौछावर करके आने वाली पीढि़यों को ऊर्जा तथा प्रेरणा दी है। वीरता की इसी परम्परा को हमारे वीर सैनिकों ने जी-जान से निभाया है। इसीलिये हर सैनिक हर देशवासी के लिये वंदनीय है क्योंकि इन सैनिकों के प्रति हमारा सम्मान एवं सहयोग ही इनकी ताकत को बढ़ाता है और इनके आत्मविश्वास में इज़ाफा करता है। हमारी सुख-शांति के लिये ही ये जांबाज़ सैनिक मुश्किल चुनौतियों को परास्त करते हुए अपना फर्ज निभाते हैं। इन्हीं के शौर्य, सम्मान, योगदान एवं गतिविधियों को सैन्य फिल्म ‘आवर गेलेन्ट सन्स’ के ज़रिये प्रस्तुत किया है फिल्म्स डिवीजन ऑफ इंडिया ने। इस फिल्म का प्रदर्शन मंगलवार शाम शौर्य स्मारक के मुक्ताकाश मंच पर किया गया।


नीरज शर्मा


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here