हरदा और सीहोर के वन ग्राम भी फसल बीमा योजना में शामिल: मंत्री श्री पटेल


हरदा और सीहोर के वन ग्राम भी फसल बीमा योजना में शामिल: मंत्री श्री पटेल


 


भोपाल : सोमवार, सितम्बर 7, 2020, 20:19 IST

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने बताया है कि हरदा एवं सीहोर जिले के वन ग्रामों के किसानों को भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि खरीफ वर्ष 2020 की अधिसूचना में संशोधन कर हरदा जिले के रहटगांव एवं मगरधा और सीहोर जिले के नसरुल्लागंज और रेहटी के वन ग्रामों के पट्टाधारियों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा।श्री पटेल ने कहा कि इन वनग्रामों के किसानों को भी भारत सरकार के द्वारा फसल बीमा योजना में शामिल कर लिया गया है। उन्होंने किसानों को बधाई दी हैं साथ ही केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर का आभार व्यक्त किया है।


अलूने

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here