हरियाणा में फँसे श्रमिकों की घर वापसी शुरू


हरियाणा में फँसे श्रमिकों की घर वापसी शुरू


 


भोपाल : मंगलवार, अप्रैल 28, 2020, 15:56 IST

मध्यप्रदेश सरकार की पहल पर हरियाणा से मध्यप्रदेश के करीब डेढ़ हजार श्रमिकों की घर वापसी का कार्य शुरू हो गया है। ये श्रमिक हरियाणा में 16 शिविरों में ये श्रमिक ठहराए गए थे। प्रमुख सचिव खनिज साधन श्री नीरज मंडलोई ने बताया कि कल रात और आज सुबह हरियाणा राज्य परिवहन निगम की 45 बसें 1350 श्रमिकों को लेकर मध्यप्रदेश के लिये रवाना हो गई हैं। ये बसें आज शाम तक ग्वालियर पहुँच जाएंगी।

ग्वालियर जिला प्रशासन घर लौट रहे श्रमिकों के लिये भोजन आदि की व्यवस्था कर उन्हें उनके गृह जिलों के लिए रवाना करेगा। श्रमिकों को संस्थागत क्वॉरेंटाइन की आवश्यकता नहीं होगी। उन्हें अपने घरों में कुछ अवधि के लिए क्वॉरेंटाइन में रहने को कहा गया है। एहतियातन सभी श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच भी करवाई गई है। आगे भी जाँच पुनः करवाई जाएगी। मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड अंचल के साथ ही चंबल क्षेत्र के श्रमिक अपने गृह जिलों में आज रात और कल सुबह तक पहुँच जाएंगे।


अशोक मनवानी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here