हरियाणा: लॉकडाउन खुलने का इंतजार, शराब की होलसेल और रिटेल शॉप खोलेगी खट्टर सरकार – Haryana government issued orders to start liquor factories

  • प्रदेश के एक्साइज विभाग ने जारी किए आदेश
  • लॉकडाउन खुलते ही होलसेल-रिटेल शॉप खुलेंगी

हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने शराब फैक्ट्रियों को चालू करने के आदेश जारी किए हैं. कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन के समाप्त होते ही होलसेल और रिटेल शॉप खोलने की बात कही गई है. प्रदेश के एक्साइज विभाग की ओर से ये आदेश जारी किए गए हैं.

बता दें, पूरे देश में कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए लॉकडाउन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इसका ऐलान किया है. लॉकडाउन में लोगों के घरों से निकलने पर पाबंदी है. बाजार-हाट और दुकानें सब बंद हैं. इस बीच हरियाणा सरकार का यह आदेश फिलहाल सुर्खियों में बना हुआ है. कांग्रेस और स्वराज इंडिया जैसी पार्टियों ने खट्टर सरकार के इस आदेश का विरोध किया है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

स्वराज इंडिया के हरियाणा अध्यक्ष एडवोकेट राजीव गोदारा ने शराब फैक्ट्रियों को लॉकडाउन खत्म होते ही चालू करने को लेकर हरियाणा सरकार के आदेशों को शराब कंपनियों और शराब ठेका मालिकों के दबाव में लिया गया फैसला बताया है. उन्होंने सरकार के इस फैसले पर कई सवाल खड़े किए हैं.

कांग्रेस और स्वराज इंडिया ने इसे शराब फैक्ट्रियों और शराब मालिकों के दबाव में आकर लिया गया फैसला बताया और कहा है कि अभी लॉकडाउन खत्म हुआ ही नहीं लेकिन इसके बाद के आदेश अभी से दिए जा रहे हैं.

इन दोनों पार्टियों का कहना है कि ऐसा लगता है कि हरियाणा सरकार शराब कंपनियों और ठेका मालिकों के दबाव में है. एक्साइज विभाग उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पास है, इसी वजह से इस आदेश को लेकर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here