स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा के पति नैतिक का किरदार निभा चुके करण मेहरा क्या अस्पताल में भर्ती हैं? क्या करण मेहरा फिर से पापा बन गए हैं? क्या करण मेहरा ने covid 19 की वैक्सीन का इजात किया है? ऐसे कई सवाल करण के फैंस ने उनसे पूछे, जब उन्होंने अस्पताल के कपड़े पहने और मुंह पर मास्क लगाए, एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की. साथ मे लिखा, “breaking a good news tomorrow. Catch me live on instagram and facebook 12 noon.”
उस तस्वीर ने सिर्फ उनके फैंस ही नहीं बल्कि उनके दोस्तों को भी उनसे सवाल पूछने पर मजबूर कर दिया. फाइनली गुरुवार दोपहर 12 बजे इस राज से पर्दा उठा कि आखिर करण ने हॉस्पिटल के कपड़े क्यों पहने हुए थे और उस तस्वीर का राज क्या है. इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लाइव आने के बाद सबसे पहले करण ने सभी फैंस से कहा, ”नहीं, मैं सबका दिल तोड़ते हुए ये कहना चाहता हूं कि We are not Pregnant.”
फिर करण ने बताया कि उनकी ये तस्वीर उस समय की है जब उनके बेटे काविश का जन्म हुआ था. उन्होंने ये भी बताया कि जब किसी हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर में जाते हैं तो उस टाइप के कपड़े पहनने पड़ते हैं. जब निशा ऑपेरशन थिएटर में थी तो उन्हें ये कपड़े दिए गए थे पहनने के लिए और उसी दौरान उन्होंने ये तस्वीर खींची थी. ये तस्वीर उनके लिए बहुत ही पर्सनल थी इसलिए उन्होंने कभी शेयर नहीं की थी.
View this post on Instagram
Breaking a Good News tomorrow. Catch me live on Instagram and Facebook at 12 noon 🙂
View this post on Instagram
UNIDAD . . . . . @universeofdads For all the Dads and Dad-to-be, Dads from all generations I invite you to join in your own community!
लेकिन आज उन्होंने ये तस्वीर शेयर करते हुए ये बताया कि औरतों के लिए जो मां बनने वाली हैं या बन चुकी हैं, उनके लिए ऑलरेडी एक कम्युनिटी है, ‘unimo’ यानी कि यूनिवर्स ऑफ मॉम, जिसकी आज छठी सालगिरह है. उस प्लेटफार्म में सभी मॉम्स एक दूसरे से कनेक्ट होती हैं, अपनी फीलिंग्स शेयर करती हैं. लेकिन फादर्स के लिए क्या?
हरियाणवी Song ने तोड़ा सपना चौधरी के सबसे हिट गाने का रिकॉर्ड
लॉकडाउन: बीमार मां से मिलने मुंबई से गुजरात पहुंचा एक्टर, घर पर क्वारनटीन
शुरू किया यूनिवर्स ऑफ डैड
क्योंकि वो भी अपनी पत्नी के साथ पूरी प्रेगनेंसी के सफर को तय करते हैं, बाप बनते हैं. उनके कनेक्ट के लिए भी एक ऐसा ही कुछ प्लेटफॉर्म होना चाहिए. इसीलिए करण ने एक Dads की कम्युनिटी बनाई है जिसका नाम है यूनिवर्स ऑफ डैड यानी Unidad. इसी का अनाउंसमेंट उन्होंने आज लाइव के दौरान अपने दर्शकों से किया. उन्होंने ये भी कहा कि हर आदमी की सफलता के पीछे एक औरत का हाथ है, ठीक उसी तरह UNIDAD के पीछे UNIMO का हाथ है.


