CPEB: छत्तीसगढ़ ने कई परीक्षाओं के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई, जानें नई डेट | raipur – News in Hindi

CPEB: छत्तीसगढ़ ने कई परीक्षाओं के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई, जानें नई डेट

कोरोना वायरस की महामारी के चलते यह तारीख बढ़ाई गई है.

Chhattisgarh Professional Examination Board, CPEB: यह फैसला देश में फैले कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन की वजह से लिया गया है. इसके संबंध में एक नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है.

नई दिल्लीः छ्त्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (Chhattisgarh Professional Examination Board, CPEB) ने कई पदों पर अप्लाई करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है. यह फैसला देश में फैले कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन की वजह से लिया गया है. इसके संबंध में एक नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है.

इन परीक्षाओं की बढ़ी है तारीख-
नोटिफिकेशन के मुताबिक CG PET 2020, CG PPHT 2020, CG PPT 2020, CG PAT 2020, CG BDED 2020, CG BDeLD 2020, CG MSCN 2020, CG PBN 2020, and CG MCA 2020 परीक्षाओं के लिए आवेदन की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है.

CG PET, CG PPHT, CG PPT, और CG MCA के लिए आवेदन 17 मार्च 2020 को, CG PAT, CG BDED, और CG BDeLD के लिए आवदेन की शुरुआत 16 अप्रैल को शुरू हुई थी. इन दोनों परीक्षाओं के लिए अब आवेदन की अंतिम तारीख 31 मई 2020 हो गई है. जबकि CG MSCN 2020, and CG PBN 2020 के लिए परीक्षा के लिए आवेदन की शुरुआत 21 अप्रैल को हुई थी जबकि आवेदन की अंतिम तिथि इसके लिए भी अब 31 मई 2020 है.बता दें कि हाल ही में कोरोना वायरस महामारी के चलते काफी परीक्षाएं कैंसिल कर दी गई हैं और कई परीक्षाओं की तारीखें भी आगे बढ़ानी पड़ीं. यूपीएससी ने 31 मई को होने वाली साल 2020 की सिविल सर्विस प्रारम्भिक परीक्षा को कैंसिल कर दिया जबकि पिछले साल की सिविल सर्विस परीक्षा के इंटरव्यू की तारीख अभी तक घोषित नहीं की है.

इसी तरह से यूपीएससी ने अन्य भी कई परीक्षाएं को भी आगे टाल दिया है. कोरोना की वजह से कॉलेज और यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं को भी पोस्टपोन करना पड़ा था और पूरे देश में छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लासेज चलाई जा रही थीं. हालांकि, यूजीसी ने गाइडलाइन जारी करके कहा कि जुलाई में परीक्षाएं करवा के अगस्त तक नई सत्र की शुरुआत सुनिश्चित की जाए.

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 14, 2020, 6:26 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here