1 जून से भारतीय रेलवे चलाएगी 100 ट्रेनें, जनशताब्दी समेत ये 3 रायपुर से गुजरेंगी Indian Railways will run 100 trains from June 1, including Janshatabdi, these 3 will pass through Raipur. Corona epidemic Railway services | raipur – News in Hindi

1 जून से भारतीय रेलवे चलाएगी 100 ट्रेनें, जनशताब्दी समेत ये 3 रायपुर से गुजरेंगी

रेलवे ने 100 यात्री ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. फाइल फोटो.

कोरोना महामारी (Corona epidemic) के कारण बंद परी रेल सेवाएं (Railway Services) एक फिर पटरी पर लौटने की ओर हैं.

रायपुर. कोरोना महामारी (Corona epidemic) के कारण बंद परी रेल सेवाएं (Railway Services) एक फिर पटरी पर लौटने की ओर हैं. एक जून से भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने देशभर में 100 यात्री ट्रेनें (Train) शुरू करने का निर्णय लिया है. ट्रेनों की सूची भी जारी कर दी गई है. लेकिन इन सबके बीच छत्तीसगढ़ को कोई बड़ी राहत फिलहाल मिलती नहीं दिख रही है. रेलवे ने जिन 100 ट्रेनों की सूची जारी की है, उनमें से सिर्फ 3 ट्रेनें ही छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से होकर गुजरेंगी. इनमें से 2 हावड़ा जाने वाली ट्रेनें हैं.

रेलवे के रायपुर (Raipur) डिविजन के जन संपर्क विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक 1 जून से जो 3 ट्रेनें छत्तीसगढ़ की राजधानी से गुजरेंगी, उनमें 02069/70 जन शताब्दी एक्सप्रेस, 02833/34 आहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस और 02809/10 सीएसएमटी हावड़ा एक्सप्रेस शामिल हैं. रेलवे की इस सूची में छत्तीसगढ़ से सीधे लंबी दूरी तक चलने वाली कोई ट्रेन शामिल नहीं की गई है. हालांकि 3 ट्रेनों से भी मु​शाफिरों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. बता दें कि देश में लॉकडाउन लगने के बाद से ही रेल सेवाएं बंद कर दी गई हैं. लॉकडाउन के तीसरे चरण में कुछ श्रमिक स्पेशल ट्रेनें शुरू करने की कवायद की गई. इसके बाद अब सामान्य यात्रियों के लिए भी सेवाएं शुरू करने की पहल की जा रही है.

की जा सकेगी ऑनलाइन बुकिंग
गौरतलब है कि भारतीय रेलवे जिन ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है, उसके लिए कुछ खास दिशानिर्देश जारी किए गए हैं. इसके तहत 1 जून से चलने वाली सभी ट्रेनों के कोच नॉन एसी ही होंगे. इसके साथ सभी 100 ट्रेनों के लिए टिकटों की बिक्री भी ऑनलाइन ही की जा रही है. रेलवे ने फैसला लिया है कि फिलहाल बुकिंग काउंटर से ट्रेनों के लिए टिकट नहीं बुक किए जाएंगे. इसके लिए यात्रियों को आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए ई टिकट बुक कराने होंगे. कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए ये निर्णय लिए गए हैं.ये भी पढ़ें:

आराम फरमा रहे थे कोरोना ड्यूटी में लगे शिक्षक, भड़के अफसर ने कर दी लाठी से पिटाई! फिर..

₹20 लाख करोड़ के राहत पैकेज का फीडबैक ले रही मोदी सरकार, बिहार में उद्योगपति से पूछी ये बात

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 21, 2020, 12:19 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here