Coronavirus vaccine is ready for human trial to stop covid 19

कोरोना वायरस को हराने के लिए कई मेडिकल संस्थाएं और रिसर्च अनुसंधान दावा कर रहे हैं कि उन्होंने कोरोना वायरस की वैक्सीन को तैयार कर लिया है। इसी बीच, एक और दावा सामने आ रहा है जो एक सिगरेट बनाने वाली कंपनी के द्वारा किया जा रहा है।

Edited By Somendra Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर दुनिया भर से लगातार ऐसे अपडेट आ रहे हैं कि कोरोना वायरस के संक्रमितों के लिए वैक्सीन लगभग तैयार हो चुकी है। हालांकि कुछ शोधकर्ताओं ने इसके विपरीत भी बयान दिया है। लेकिन इसी बीच सिगरेट बनाने वाली एक कंपनी ने दावा किया है कि उसने कोरोना वायरस की वैक्सीन को तैयार कर लिया है। इतना ही नहीं, आपको जानकर भी हैरानी होगी कि यह वैक्सीन तंबाकू से तैयार की गई है। यह वैक्सीन कितनी कारगर है और यह किस चरण में है? इस बारे में आपको हम यहां पर पूरी जानकारी दे रहे हैं।



तंबाकू से तैयार की गई है वैक्सीन

NBT

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने वाली वैक्सीन को लेकर देश-विदेश की कई संस्थाओं और बड़े-बड़े रिसर्च अनुसंधानों के इस बारे में कई बयान सामने आ चुके हैं। इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए सिगरेट बनाने वाली ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको कंपनी ने यह दावा किया है कि उसने तम्बाकू के जरिए कोरोना को खत्म करने की वैक्सीन तैयार कर ली है। कंपनी के अधिकारियों ने इस बारे में भी जानकारी दी है कि अप्रैल में इसका प्री ट्रायल भी किया गया था जो सफल रहा है और अब वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल के लिए पूरी तरीके से तैयार है।

इम्यून सिस्टम पर करती है असर



कंपनी का दावा है कि तंबाकू के पौधों से तैयार की गई यह वैक्सीन इम्यून सिस्टम पर सीधे रूप से असर करती है। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर यह कोरोना वायरस को रोकने के लिए काम कर सकती है। इस वैक्सीन का ट्रायल कृत्रिम रूप से तैयार किए गए वायरस पर किया गया और उसे रोकने में मदद भी मिली। हालांकि, ह्यूमन ट्रायल के लिए यह वैक्सीन कितनी असरदार साबित होगी, इस बारे में अभी कोई भी जानकारी नहीं है। लेकिन वैक्सीन बनाने वाली कंपनी का मानना है कि यह ह्यूमन ट्रायल में भी कामयाब हो सकती है। फिलहाल ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको कंपनी दुनिया में टॉप 2 सिगरेट बनाने वाली कंपनियों में गिनी जाती है। इस वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल अगर सफल रहा तो यह कोरोना वायरस की महामारी को खत्म करने के लिए एक बड़ी जीत साबित होगी।

Web Title british american tobacco claims coronavirus vaccine is ready for human trial to stop covid 19(News in Hindi from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here