100 days of coronavirus notified in china who tweet | कोरोना वायरस के 100 दिन, WHO ने ट्वीट कर कही ये बात

नई दिल्ली: साल 2019 के आखिरी दिन चीन ने घोषणा करते हुए बताया कि वुहान में न्यूमोनिया के अजीबोगरीब मामले सामने आए हैं, जिसकी वजह का पता नहीं चल पाया है. ये पहली बार था जब दुनिया को आने वाले इस संकट के बारे में पता चला. आज 100 दिन बाद कोविड 19 लगभग दुनिया के हर देश में फैल चुका है और विश्व भर में लोग लॉकडाउन में रह रहे हैं. 

हालांकि चीन का वुहान, जो इस बीमारी का केंद्र माना जाता है. अब वहां जिंदगी पटरी पर लौट रही है. 

इसे लेकर आज (9 अप्रैल) को डब्ल्यूएचओ (WHO) के डायरेक्टर जनरल डायरेक्टर जनरल टेडरोस अधानोम गेब्रियेसस ने ट्वीट किया. उन्होंने कहा, ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा चीन में कोरोना वायरस, जिसे आज हम कोविड 19 के नाम से जानते हैं, के पहले मामलों को नोटिफाई किए जाने के आज 100 दिन हो गए हैं. करीब 1.3 मिलियन लोग इस वायरस से संक्रमित हैं और लगभग 80 हजार लोगों ने अपनी जान गंवाई है. ये महामारी स्वास्थ्य संकट से कहीं ज्यादा है और जरूरी है कि सरकारें और समाज दोनों ही इसकी चुनौती से निपटने के लिए साथ आएं.’ 

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के अब तक 5734 मामले सामने आए हैं. वहीं 166 लोगों की इस वायरस से संक्रमण के बाद मौत हो गई है. हालांकि 473 लोग पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं, लेकिन देश में कोविड 19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here