छतरपुर जिले के लवकुश नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिजई में होने जा रहे 101 गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने टीम सहित किया निरीक्षण। कन्या विवाह आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव कर सकते हैं शिरकत जिसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए खुद छतरपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे।छतरपुर के स्वामी परमानंद महाराज के वात्सल्य ग्राम सिजई में 21 नवम्बर को भव्य और ऐतिहासिक कन्या विवाह आयोजन होने जा रहा है। स्वामी परमानंद महाराज के सानिध्य में यहाँ 101 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा। इस बड़े आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं।आयोजन की भव्यता और इसमें शामिल होने वाले अतिथि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ कई वी.आई.पी. मूवमेंट को देखते हुए छतरपुर कलेक्टर मृणाल मीना और पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने खुद वात्सल्य ग्राम सिजई पहुंचकर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, पार्किंग, भोजन व्यवस्था और मुख्य पंडाल का जायजा लिया।


