छतरपुर में कांग्रेस की बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस, डॉ. पुष्पा अमरनाथ ने किया ‘वोट रक्षक’ अभियान का ऐलान, 26 नवंबर को भोपाल चलो का आह्वान

छतरपुर। कांग्रेस की क्लस्टर प्रभारी डॉ. पुष्पा अमरनाथ ने छतरपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी की आगामी रणनीति एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कथित ‘वोट चोरी’ और मतदाता सूची में गड़बड़ियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी के मार्गदर्शन में प्रत्येक बूथ पर ‘वोट रक्षक’ नियुक्त किए जाएंगे। इन कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि मतदाता सूची में किसी का नाम काटे जाने या अन्य गड़बड़ी होने पर बूथ स्तर पर उसका विरोध किया जा सके।उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर भोपाल में विशाल ‘संविधान रक्षा मार्च’ आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से संविधान की रक्षा, लोकतंत्र की मजबूती और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग उठाई जाएगी। उन्होंने चुनाव आयोग से निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग करते हुए भाजपा पर ईवीएम-वीवीपैट और कथित वोट चोरी को लेकर आरोप लगाए।डॉ. पुष्पा अमरनाथ ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय कर मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और किसानों सहित आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर भी भाजपा सरकार को घेरा। साथ ही वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष गगन यादव, कांग्रेस प्रवक्ता संतोष तिवारी, संजय सिंह सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बाइट, कांग्रेस की क्लस्टर प्रभारी डॉ. पुष्पा अमरनाथ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here