11 लाख 12 हजार किसानों से खरीदा 71 लाख 63 हजार मीट्रिक टन गेहूँ: मंत्री श्री राजपूत


11 लाख 12 हजार किसानों से खरीदा 71 लाख 63 हजार मीट्रिक टन गेहूँ: मंत्री श्री राजपूत


 


भोपाल : मंगलवार, मई 12, 2020, 20:14 IST

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण एवं सहकारिता मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि प्रदेश के 11 लाख 12 हजार 465 किसानों से अभी तक 71 लाख 63 हजार 851 मीट्रिक टन गेंहूँ खरीदा गया। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन की खरीदी लक्ष्य पूर्ति के अंतर्गत एक दिन में 2 लाख 80 हजार 733 मीट्रिक टन गेंहूँ की खरीदी की गई।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के 4508 खरीदी केन्द्रों में से 4501 खरीदी केन्द्रों पर आज खरीदी की गई। आज दिनांक तक किसानों से उनकी उपज के विरूद्ध 7711 करोड़ 28 लाख 75 हजार 502 रूपये का भुगतान किया गया। कुल उपार्जित गेंहूँ में से 83.09 प्रतिशत यानी 59 लाख 71 हजार 197 मीट्रिक टन गेंहूँ का परिवहन कर गोदाम में पहुँचाया गया।

662 केन्द्रों पर चना, मसूर, सरसों उपार्जित

मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि प्रदेश में 895 खरीदी केन्द्रों में से 662 पर चना, मसूर एवं सरसों की खरीदी की गई। केन्द्रों पर उपस्थित 14 हजार 480 किसानों से 16 हजार 157 मीट्रिक टन खाद्यान क्रय किया गया। उन्होंने बताया कि आज 4 हजार 180 मीट्रिक टन अनाज खरीदा गया। कुल उपार्जित खाद्यान्न में से 5,216 मीट्रिक टन का परिवहन किया गया।

उन्होंने कहा कि  गेंहू की तरह ही चना, मसूर और सरसों की भी बम्पर खरीदी की जायेगी। राज्य शासन कोरोना वायरस में प्रदेश की जनता को किसी भी तरह की खादयान्न संबंधी परेशानी नहीं आने देगा। आम जनता लॉक डाउन में घर पर ही खाद्यान्न उपलब्ध करवाया जाएगा।


मुकेश दुबे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here