11 साल बेमिसाल’: मंत्री करण सिंह ने गिनाईं पीएम मोदी सरकार की उपलब्धियां, विकास को बताया नया मंत्र

छतरपुर, मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सफल 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री करण सिंह ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।मंत्री करण सिंह ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एक नई दिशा और दशा दी है।

उन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को साकार करते हुए देश के हर वर्ग और हर क्षेत्र के लिए काम किया है। मंत्री ने विशेष रूप से आर्थिक विकास, गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में हुई प्रगति पर जोर दिया।प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री करण सिंह ने उज्ज्वला योजना, जन धन योजना, स्वच्छ भारत अभियान, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना और किसान सम्मान निधि जैसी प्रमुख योजनाओं का उल्लेख किया, जिन्होंने करोड़ों भारतीयों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं।

blob:https://www.no2politics.com/eb123545-553b-4f28-99b4-57936e7a8b32

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का मान बढ़ाया है।मंत्री ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में देश ने न केवल आर्थिक मोर्चे पर प्रगति की है, बल्कि सुरक्षा और राष्ट्रीय गौरव के मामलों में भी अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि आगामी वर्षों में भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/06/1000854385.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here