केंद्रीय मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भावुक और प्रेरणादायक संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि 26 मई 2014 का दिन भारतीय राजनीति और देश के विकास के इतिहास में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन था, जब नरेंद्र मोदी ने पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।
शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने “Policy Paralysis” के दौर से निकलकर “Reform, Perform, Transform” के मंत्र को अपनाया और विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ। उन्होंने इस कार्यकाल को भारत के नव-निर्माण, जन-आकांक्षाओं की पूर्ति और ‘विकसित भारत’ के उदय का स्वर्णिम कालखंड बताया।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र पर चलते हुए गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लाने का काम किया है। जनधन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए शिवराज ने कहा कि इन पहलों ने देश में विकास और जनकल्याण की नई गाथा लिखी है।
केंद्रीय मंत्री ने देशवासियों से विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान करते हुए कहा कि सेवा, सुशासन, नव-उत्थान और गरीब कल्याण की यह ऐतिहासिक यात्रा आने वाले समय में भारत को और अधिक सशक्त, समृद्ध और वैभवशाली बनाएगी।


