1300 years old God Vishnu temple discovered at Barikot Ghundai in northwest Pakistan | Pakistan के इस जिले में मिला भगवान विष्णु का 1300 साल पुराना Mandir, जानें इतिहास

पेशावर: उत्तर पश्चिम पाकिस्तान (North-West Pakistan) के स्वात जिले के एक पहाड़ में पाकिस्तानी और इतालवी पुरातात्विक विशेषज्ञों ने 1300 साल पहले बने एक हिंदू मंदिर (Hindu Mandir) को खोज निकाला है. बारिकोट घुंडई (Barikot Ghundai) में खुदाई के दौरान विशेषज्ञों को इस मंदिर का पता लगा है.

1300 साल पुराना भगवान विष्णु का मंदिर
खैबर पख्तूनख्वा के पुरातत्व विभाग के फजल खलीक (Fazle Khaliq) ने खोज की घोषणा करते हुए बताया कि यह मंदिर भगवान विष्णु (God Vishnu) का है. उन्होंने कहा कि यह मंदिर हिंदुओं द्वारा 1300 साल पहले हिंदू शाही काल के दौरान बनाया गया था.

LIVE टीवी

हिंदू शाही या काबुल शाही ने किया था शासन
हिंदू शाही या काबुल शाही (Hindu Shahis or Kabul Shahis) (850-1026 ई) एक हिंदू राजवंश था, जिसने काबुल घाटी (पूर्वी अफगानिस्तान), गंधार (आधुनिक पाकिस्तान) और वर्तमान उत्तर पश्चिम भारत में शासन किया था.

मंदिर के आसपास मिली ये चीजें
खुदाई के दौरान पुरातत्वविदों को मंदिर स्थल के पास छावनी और प्रहरी की मिनारें (Watchtowers) भी मिली हैं. इसके अलावा विशेषज्ञों को मंदिर के पास एक पानी का कुंड भी मिला है, जिसे हिंदुओं द्वारा पूजा से पहले स्नान करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था.

हिंदू मंदिर निर्माण के लिए UAE के विदेश मंत्री ने दिया सोने का बेशकीमती उपहार

स्वात में गंधार सभ्यता का पहला मंदिर
फजल खलीक ने कहा, ‘स्वात जिला हजार साल पुराने पुरातत्व स्थलों का घर है और इलाके में पहली बार हिंदू शाही काल के निशान मिले हैं.’ इतालवी पुरातात्विक मिशन के प्रमुख डॉक्टर लुका ने कहा, ‘यह स्वात जिले में मिला गंधार सभ्यता का पहला मंदिर है.’

स्वात जिले में कई पर्यटन स्थल हैं मौजूद
स्वात जिला पाकिस्तान के शीर्ष 20 स्थलों में से एक है, जो प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक पर्यटन और पुरातात्विक स्थलों जैसे हर तरह के पर्यटन का घर है. स्वात जिले में बौद्ध धर्म (Buddhism) के भी कई पूजा स्थल स्थित हैं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here