14 घंटे तक नदी के तेज बहाव में फंसा रहा शख्स, वायु सेना ने ऐसे बचाई जान, देखें लाइव Video | bilaspur – News in Hindi

वायु सेना (Air Force) द्वारा शख्स का रेस्क्यू करने के बाद उसे बिलासपुर (Bilaspur) से रायपुर (Raipur) लाया गया और उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बिलासपुर (Bilaspur) जिले के खूंटाघाट वेस्टवियर नदी के बीच तेज बहाव में फंसे शख्स की जान वायु सेना के जवानों ने बचा ली है. करीब 14 घंटे तक एक पेड़ की छोटी सी डंगाली के सहारे वो जिंदगी और मौत से लड़ता रहा. प्रशासन को इसकी जानकारी लगने के बाद सोमवार की सुबह उसका रेस्क्यू वायु सेना (Air Force) की मदद से किया गया. हेलीकॉप्टर के सहारे जवान नदी में रस्सी से उतरा और शख्स की जान बचाई. इस घटना वीडियो सोशल मीडिया में भी खूब वायरल हो रहा है.

छत्तीसगढ़ की खूंटाघाट वेस्टवियर नदी में रविवार की शाम करी 6 बजे नदी का तेज बहाव देखने आया यह शख्स नदी के पानी मे गिर गया था. उसके बाद कल रात भर युवक उफनती नदी के बीच एक डाली को पकड़कर लटका रहा. इस बीच एसडीआरएफ की टीम युवक को बचाने में लगी रही, लेकिन पानी का तेज बहाव और घनघोर अंधेरे के चलते रातभर युवक को रेस्क्यू नहीं किया जा सका. शख्स का नाम जितेन्द्र कश्यप (43 वर्ष) ग्राम गिधौरी का बताया जा रहा है. उसे वायुसेना के बचाव दल ने रायपुर ले जाकर रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया है.

इस तरह बचाई जान
आज सुबह रायपुर से आये वायुसेना के वीशेष हेलीकॉप्टर से सेना के जवानों ने शख्स का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित नदी के ऊपर बने पुल पर उतारा. बता दें कि नदी में फंसे शख्स पर आसपास के लोगों की जब नजर पड़ी तो उसको देखने लोगों की भींड उमड़ पड़ी, लेकिन किसी को समझ में नहीं आ रहा कि कैसे उसे बचाया जा सके. इधर घटना की जानकारी लोगों ने तत्काल रतनपुर पुलिस को दी, पर घण्टों विलंब से रतनपुर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. देर रात, अंधेरे और तेज बहाव के चलते टीम को रेस्क्यू करने दिक्कत का सामना करना पड़ा. हालांकि सुबह वायु सेना के जवानों ने उसकी जान बचाई.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here