सीजीपीएससी ने कैंडिडेट्स को परेशानी में डाल दिया है. (प्रतीकात्मक फोटो)
CGPSC Exam 2020: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने पीएससी-2020 परीक्षा का नोटिफिकेशन निकाल दिया है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो गए हैं. आवेदन की आखिरी तारीख 12 जनवरी है.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 10, 2021, 9:21 AM IST
इसी बीच छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने पीएससी-2020 का नोटिफिकेशन निकाल दिया है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो गए हैं. नोटिफिकेशन के मुताबिक, आवेदन की आखिरी तारीख 12 जनवरी है. पीएससी-2020 की प्रीलिम्स 14 फरवरी को है. ऐसे में जो उम्मीदवार 2019 के मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें इसके लिए इंतजार करना पड़ रहा है. वे इस असमंजस में हैं कि 2020 की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हों या ना हों. क्योंकि दोनों ही परीक्षाएं महत्वपूर्ण हैं.
पद कम होने से युवाओं में निराशा
उम्मीदवार बताते हैं कि पीएससी-2020 में इस बार पद कम हैं. इस बार महज 143 पदों के लिए ही परीक्षा होनी है, जिसकी वजह से लोग खासे निराश भी हैं. इसमें डिप्टी कलेक्टर के 30, डीएसपी के सिर्फ 6 और नायब तहसीलदार के 20 पद हैं. आबकारी उप-निरीक्षक के 17, अधीनस्थ लेखा सेवा एवं राज्य वित्त सेवा में लेखा अधिकारी के लिए 15-15 पद निकाले गए हैं. कम पद होने से उम्मीदवारों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, क्योंकि कटऑफ अधिक रहेगा. ऐसे में प्रीलिम्स में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को कड़ी मेहनत करनी होगी. वहीं पीएससी-2019 मेंस की तारीख कब घोषित हो जाए, कहा नहीं जा सकता.आयोग ने विभागों से पूछा – कितने पद खाली
पीएससी-2020 में पदों की संख्या बढ़ाने के प्रयास हो रहे हैं. पीएससी ने गृह और राजस्व समेत कई विभागों से फिर से रिक्त पदों की संख्या मांगी है. माना जा रहा है कि प्रीलिम्स से पहले ही पीएससी के पद बढ़ सकते हैं.