
देर रात मुंडका इलाके के एक काठ गोदाम में भी आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम को मिली.
नई दिल्ली:
दीवाली पर दिल्ली में आग ने खूब तांडव मचाया. केशवपुरम थाना इलाके में भारत पेट्रोल पम्प के पास स्थित मुगल रेस्टोरेंट में आग लगने से पूरा रेस्टोरेन्ट जलकर खाक हो गया. सूचना मिलने पर आई दमकल की तीन गाड़ियों मे आग पर काबू पाया लेकिन तबतक सबकुछ खाक हो चुका था. हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है. बन्द रेस्टोरेंट में पूजा के दीये से आग लगी थी. रेस्टोरेन्ट के बाहर खड़ी कार भी इसकी चपेट में आ गआ. केशवपुरम थाना पुलिस मामले की जाँचकर रही है.
यह भी पढ़ें
Source link

