30 crore Covid-19 vaccination will be completed by 15 August 2021: Sources – 15 अगस्‍त तक देश में 30 करोड़ लोगों को कोविड-19 टीका लगाने का लक्ष्‍य : सूत्र

15 अगस्‍त तक देश में 30 करोड़ लोगों को कोविड-19 टीका लगाने का लक्ष्‍य : सूत्र

भारत में कोरोना टीकाकरण का अभियान 16 जनवरी से प्रारंभ हुआ है (प्रतीकात्‍मक फोटो)

नई दिल्ली:

Corona Vaccination Drive: देश में कोरोना टीकाकरण का अभियान (Covid-19 Vaccination) 16 जनवरी से प्रारंभ किया है. अभियान की शुरुआत में हेल्‍थवर्कर्स को टीका लगाया जा रहा है. केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय (Health Ministry) के अनुसार, 15 अगस्त 2021 तक 30 करोड़ लोगों के टीकाकरण का काम पूरा करने का लक्ष्य है. जानकारी के अनुसार, वैक्‍सीनेशन ड्राइव, चरणवार (Phase wise) नहीं बल्कि प्राथ‍मिकता (Priority group) के हिसाब से तय किया गया है. सूत्रों ने बताया कि प्राथमिकता ग्रुप-1 (Priority Group 1)  3 करोड़ हेल्‍थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को रखा गया है. इसके बाद प्राथमिकता ग्रुप-2 (Priority Group 2) में 27 करोड़ ( 50 साल से ऊपर और दूसरा 50 साल से नीचे गंभीर बीमारी से पीड़ित) में रखा गया है.

यह भी पढ़ें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here