अलग-अलग जगह फंसे मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए स्पेशल ट्रेन चला रही है.
लॉकडाउन (Lockdown) के कारण दूसरे राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मजदूर, छात्र व अन्य लोगों की वापसी की पहल राज्य सरकार ने शुरू कर दी है.
राज्य सरकार के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जो जहां पर हैं, वहां स्थानीय प्रशासन के संपर्क में रहें. जिन्होंने घर वापसी के लिये ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है वो शीघ्र अपना रजिस्ट्रेशन कराएं. जैसे जैसे रेलवे और संबंधित राज्यों से अनुमति मिलती जाएगी, ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. जहां ज्यादा लोग हैं, वहां अनुमति मिलने के बाद कई चरणों मे ट्रेन चलाई जाएगी.
पठानकोट से आएगी पहली ट्रेन
छत्तीसगढ़ सरकार ने जिन 4 ट्रेनों को कन्फर्म किया है उनमें पहली ट्रेन पठानकोट पंजाब से चांपा, दूसरी ट्रेन साबरमती अहमदाबाद से बिलासपुर, तीसरी ट्रेन साबरमती अहमदाबाद से बिलासपुर तथा चौथी ट्रेन विजयावाड़ा आन्ध्रप्रदेश से बिलासपुर शामिल है. सरकार का दावा है कि इन ट्रेनों के बाद और ट्रेनें भी कन्फर्म की जाएंगी.यहां कराएं रजिस्ट्रेशन
राज्य सरकार ने इन ट्रेनों में सफर के लिए ऑनलाइन लिंक जारी किया है-http:cglabour.nic.in/covid19MigrantRegistrationService.aspx
है. इस लिंक में अप्लाई कर लोग इन ट्रेनों के माध्यम से छत्तीसगढ़ वापस आ सकेंगे. इसके अलावा 24 घंटे संचालित हेल्पलाइन नम्बर 0771-2443809, 9109849992, 7587821800, 7587822800, 9685850444, 9109283986 तथा 8827773986 पर संपर्क किया जा सकता है. सरकार का दावा है कि इन हेल्प लाइन लिंक और नंबरों पर 24 घंटे सेवा उपलब्ध रहेगी.
ये भी पढ़ें:
विशाखापट्टनम, रायगढ़ के बाद अब भिलाई स्टील प्लांट में देर रात हादसा, रेल मिल का एक कर्मचरी घायल
COVID-19 Update: छत्तीसगढ़ में 24 हजार 506 संदिग्धों की जांच, 23326 की रिपोर्ट निगेटिव
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 10, 2020, 8:40 AM IST

