Sunday, May 19, 2024
HomestatesMadhya Pradesh5 लाख 74 हजार श्रमिक वापस लाये गये

5 लाख 74 हजार श्रमिक वापस लाये गये


5 लाख 74 हजार श्रमिक वापस लाये गये


 


भोपाल : शनिवार, मई 30, 2020, 17:51 IST

अपर मुख्य सचिव एवं प्रभारी स्टेट कंट्रोल-रूम श्री आई.सी.पी. केशरी ने जानकारी दी है कि कोरोना संक्रमण के कारण विभिन्न प्रदेशों में फँसे लगभग 5 लाख 74 हजार श्रमिक प्रदेश में वापस लाये जा चुके हैं। इनमें से ट्रेनों से करीब एक लाख 71 हजार और बसों से लगभग 4 लाख 3 हजार श्रमिक वापस लाये गये हैं।

प्रदेश में आज तक गुजरात से 2 लाख 15 हजार, राजस्थान से एक लाख 27 हजार, महाराष्ट्र से एक लाख 35 हजार श्रमिक वापस लाये गये हैं। इसके अलावा गोवा, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, केरल, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना से भी श्रमिक लाये गये हैं।

प्रदेश में अब तक श्रमिकों को लेकर 135 ट्रेन आ चुकी हैं। कुल 140 ट्रेनों के आने की संभावना है। अभी तक मुख्य रूप से महाराष्ट्र से 37, गुजरात से 30, हरियाणा से 15, तेलंगाना एवं पंजाब से 7-7, कर्नाटक और तमिलनाडु से 4-4, गोवा से 3 और केरल, राजस्थान, दिल्ली और जम्मू से 2-2 ट्रेन आ चुकी हैं। प्रदेश के बाहर के करीब 4 लाख 70 हजार श्रमिकों को अन्य प्रदेशों की सीमा तक बसों से पहुँचाया गया है।


राजेश पाण्डेय


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS