5 Dramatic Photos of Huge Farmer-Cop Clash On Haryana Bridge – 5 नाटकीय फोटो में देखें हरियाणा में पुल पर हुई पुलिस और किसानों के बीच झड़प के नजारे

Farmers Protest To Delhi March: पंजाब-हरियाणा के बॉर्डर पर अंबाला में दिल्ली आ रहे किसानों और उन्हें रोक रही हरियाणा पुलिस के बीच एक नदी के ऊपर पुल पर झड़प हुई है.

नई दिल्ली:

पंजाब-हरियाणा के बॉर्डर पर अंबाला में दिल्ली आ रहे किसानों और उन्हें रोक रही हरियाणा पुलिस के बीच एक नदी के ऊपर पुल पर झड़प हुई है. नाटकीय दृश्यों में हजारों किसान हाथों में लाठी-डंडे, झंडे और तलवार लिए दिख रहे हैं जो पुल पर लगी बैरिकेट्स तोड़कर नीचे नदी में फेंक रहे थे. इससे पहले किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए अंबाला पुलिस ने उन पर आंसू गैस के गोले दागे और ठंडे पानी की बौछारें भी कीं. इसके बाद कुछ देर के लिए किसान वहां से हट गए लेकिन थोड़ी ही देर बाद फिर से वहां इकट्ठा हो गए और पुलिस से भिड़ गए.

यह भी पढ़ें

दिल्ली कूच में पंजाब और हरियाणा समेत कुल छह राज्यों के किसान शामिल हैं. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और केरल के किसान भी आज और कल (गुरुवार और शुक्रवार) दिल्ली पहुंचकर किसान कानूनों के खिलाफ विरोध मार्च करने वाले हैं. अब किसान दिल्ली में डेरा डालकर लगातार दो महीनों तक विरोध-प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं.

केंद्र सरकार द्वारा तीन कृषि कानून बनाने के खिलाफ ये किसान आंदोलनरत हैं और कानून के प्रावधानों को हटाकर अपनी उपज कहीं भी किसी बाजार में बेचने की छूट देने की मांग कर रहे हैं.

किसानों के 500 संगठन इस विरोध मार्च में शामिल हैं.

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आदेश के बाद हरियाणा ने आज और कल के लिए पंजाब बॉर्डर सील कर दिया है.

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आदेश के बाद हरियाणा ने आज और कल के लिए पंजाब बॉर्डर सील कर दिया है.

हरियाणा बॉ्र्डर पर पंजाब के किसान रात से ही कैम्प कर रहे थे.

वीडियो- कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के किसानों का ‘दिल्ली चलो’


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here