5kg dumbbell benefits, 5kg के Dumbbell को ना समझें बेकार, जानें इसके चौंकाने वाले फायदे – dont ignore 5kg dumbbells while doing workout know benefits of exercising with 5kg dumbbells

Benefits of Exercising with 5kg Dumbbell: वेट ट्रेनिंग में डंबल एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है। लेकिन जिम जाने के कुछ ही दिन में लोग 5 किलोग्राम के डंबल को नजरअंदाज करने लगते हैं। उन्हें लगता है कि बॉडी बनाने के लिए अब उन्हें ज्यादा भारी डंबल उठाना चाहिए। लेकिन ऐसा करके आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। क्योंकि, 5 kg Dumbbell से एक्सरसाइज करने पर कई कमाल के फायदे मिलते हैं।

डंबल उठाने से क्या होता है? जानें फायदे
डंबल उठाना एक बेहतरीन वर्कआउट (dumbbell workout) है। जो आपके चोटिल होने के खतरे को कम करते हुए ज्यादा फायदा देता है। डंबल वर्कआउट करने से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। वहीं, आपको रात में गहरी नींद आती है और आसानी से वेट लॉस भी हो जाता है।

5kg dumbbells benefits: तकनीक सही रहती है

5kg-dumbbells-benefits-

एक्सरसाइज में ज्यादा वेट उठाते हुए पोस्चर और तकनीक बिगड़ने का खतरा काफी ज्यादा होता है। क्योंकि, हमारा पूरा ध्यान वजन उठाने पर लगा होता है। लेकिन आप 5 किलोग्राम के डंबल से कोई भी एक्सरसाइज सही तकनीक के साथ कर सकते हैं। जिससे सही मसल्स पर टारगेट होता है।

Accessory Lifts में आसानी

accessory-lifts-

Accessory Lifts को सिंगल-जॉइंट मूवमेंट भी कहा जाता है। जिसमें छोटे-छोटे मसल्स ग्रुप का इस्तेमाल होता है। इन एक्सरसाइज को करने के लिए 5 किलोग्राम का डंबल जरूर चाहिए। क्योंकि, इन एक्सरसाइज में आप भारी डंबल नहीं उठा पाते हैं। इस वर्कआउट में लेटरल रेज़, रिवर्स फ्लाई, लेग एक्सटेंशन और हैमस्ट्रिंग कर्ल्स जैसी एक्सरसाइज होती हैं।

एंड्यूरेंस पावर बढ़ती है

एंड्यूरेंस पावर का मतलब उस क्षमता से है, जिसमें आप ज्यादा से ज्यादा समय में एक्सरसाइज को दोहराते हैं। ज्यादा एंड्यूरेंस पावर होने से आप किसी भी एक्सरसाइज के ज्यादा रैप्स कर पाते हैं। 5 किलोग्राम डंबल के साथ आप किसी भी एक्सरसाइज के 15 रैप्स से भी ज्यादा सही तकनीक के साथ मार पाते हैं। जो कि भारी डंबल के साथ नहीं किया जा सकता।

जोड़ों पर कम दबाव पड़ता है

अचानक 5 किलो से ज्यादा भारी डंबल उठाना आपके जोड़ों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसा करने से जोड़ों पर अत्यधिक दबाव पड़ता है और उनमें जिंदगीभर के लिए दर्द हो सकता है। इसलिए आपको भारी वेट उठाने से पहले वार्म-अप में 5 किलो के डंबल से एक्सरसाइज करनी चाहिए।

5 किलो के डंबल से कौन-सी एक्सरसाइज करें?

5-
  • लोअर बॉडी और शोल्डर्स के लिए थ्रस्टर्स
  • शोल्डर और लोअर बॉडी के लिए लंजेस
  • शोल्डर के लिए लेटरल रेज़
  • एब्स के लिए रशियन ट्विस्ट, आदि

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here