छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी को कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. (फाइल फोटो)
श्री नारायणा अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. सुनील खेमका (Dr. Sunil Khemka) के हवाले से जारी 5वें मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि 74 वर्षीय अजीत जोगी (Ajit Jogi) की हालत चिंताजनक बनी हुई है.
श्री नारायणा अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. सुनील खेमका (Dr. Sunil Khemka) के हवाले से जारी 5वें मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि 74 वर्षीय अजीत जोगी (Ajit Jogi) की हालत चिंताजनक बनी हुई है. उनके हार्ट, ब्लड प्रेशर और यूरिन का आउटपुट नियंत्रित कर लिया गया है, लेकिन न्यूरोलॉजिकल गतिविधियां न के बराबर हैं. उन्हें वेंटिलेटर से ही सांस दी जा री है. मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत चिकित्सकों की विशेष टीम उनपर नजर बनाए हुए है. अगले 24 से 48 घंटे उनके लिए बेहद अहम हैं. बता दें कि बीते 9 मई को पूर्व सीएम अजीत जोगी को कार्डियक अरेस्ट आया था. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
यूपी सीएम योगी ने जाना हाल
पूर्व सीएम अजीत जोगी की तबीयत जानने वालों का 11 मई को तांता लगा रहा. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने फोन कॉल पर अजीज जोगी के बेटे अमित जोगी से चर्चा की. उन्होंने तबीयत के बारे में विस्तार से जाना. इसके अलावा छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उईके अजीत जोगी को देखने अस्पताल पहुंची. पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय समेत कई दिग्गज बीते सोमवार को श्री नारायणा अस्पताल पहुंचकर पूर्व सीएम जोगी की तबीयत जानी. अस्पताल प्रबंधन द्वारा जोगी की तबीयत को लेकर जारी किए जाने वाले छठवें मेडिकल बुलेटिन का इंतजार किया जा रहा है.ये भी पढ़ें:
COVID-19 Update: छत्तीसगढ़ में 26 हजार संदिग्धों की जांच में 59 ही मिले पॉजिटिव, 53 हुए ठीक
छत्तीसगढ़: लॉकडाउन में दुकानें खोलने को लेकर हुए बड़े बदलाव, मुश्किल से बचने पढ़ें ये खबर
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 12, 2020, 6:57 AM IST


