6,738 new cases of Covid-19 in Maharashtra, 91 more patients died

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 6,738 नए मामले , 91 और मरीजों की मौत

मुंबई:

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,738 नये मामले सामने आने के बाद बुधवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 16,60,766 हो गई. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. विभाग ने बताया कि राज्य में कोविड-19 से 91 और मरीजों की मौत हो गई. इसके साथ ही राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 43,554 हो गई.

यह भी पढ़ें

विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि दिनमें इस महामारी से 8,430 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे राज्य में अब तक ठीक हुए लोगों की संख्या 14,86,926 हो गई हैं.

राज्य में अभी 1,29,746 मरीजों का इलाज चल रहा हैं. महाराष्ट्र में अब तक 87,68,879 लोगों की कोविड-19 के लिए जांच हो चुकी है. मुंबई शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,354 नए मामले सामने आए तथा 31 और मरीजों की मौत हो गई. इसके साथ ही महानगर में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,54,240 हो गई और मृतकों की संख्या बढ़कर 10,196 हो गई.

भारत प्रति 10 लाख की आबादी पर सबसे कम कोविड-19 मामलों वाले देशों की सूची में यथावत : सरका

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस संक्रमण से 508 लोगों की मौत हुई है. इनमें से मौत के करीब लगभग 79 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से संबंधित हैं. महाराष्ट्र में सर्वाधिक 115 लोगों की मौत हुई है. इसने बुधवार को सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए अपने आंकड़ों में कहा कि 43,893 नए मामलों के साथ भारत में संक्रमण के अब तक सामने आए मामलों की कुल संख्या 79,90,322 हो गई है. वहीं, 508 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 1,20,010 हो गई है.

बिहार में कोरोना का टीका मुफ्त, बाकी राज्यों के लोग क्या बांग्लादेश से आए हैं?: उद्धव ठाकरे

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here