70 वर्षीय बुजुर्ग की हॉकी और चाकू से गोदकर हत्या।

रतलाम के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय बुजुर्ग की हॉकी और चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई. आरोपियों को शक था कि मृतक का बेटा, बंटी उनकी शादीशुदा बहन को भगा कर ले गया है।मृतक का नाम मांगीलाल जाट है जो कि कंसेर गांव के रहने वाले हैं। वे आज बाइक से जा रहे थे कि तभी आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और गिराकर उन पर चाकू और हॉकी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल मांगीलाल जाट को जावरा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रतलाम के मेडिकल अस्पताल लाया गया जहां ईलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। खबर है कि 2 दिन पूर्व गांव की एक शादीशुदा महिला लापता हो गई थी. कालूखेड़ा थाने में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज की गई. गुमशुदा महिला के परिजनों को शक है कि गांव का युवक बंटी ही महिला को लेकर भागा है. आज सुबह बंटी जाट के पिता मांगीलाल जाट कालूखेड़ा से कंसेर अन्य व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर गांव आ रहे थे. इसी दौरान आरोपियों ने गांव से कुछ दूरी पर इस घटना को अंजाम दे दिया। इस मामले में कालूखेड़ा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है.

बाइट, यूसुफ खान (जांच अधिकारी, कालूखेड़ा थाना)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here