72% active corona patients in India in these two states, no new cases of death in 18 states – कोरोना के 72% सक्रिय मरीज इन दो राज्यों में, 18 राज्यों में मौत का कोई नया मामला नहीं 

बाकी के 33 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 5,000 से कम सक्रिय मरीज हैं. कुल सक्रिय मरीजों 76.5 प्रतिशत केरल, महाराष्ट्र और कर्नाटक में है. जबकि केरल और महाराष्ट्र में कुल 74.72 प्रतिशत सक्रिय मरीज हैं. त्रिपुरा और दमन तथा दीव और दादरा एवं नगर हवेली में अभी केवल दो सक्रिय मामले हैं.

मंत्रालय ने कहा कि 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से पिछले 24 घंटे की अवधि में किसी मरीज की मौत की सूचना नहीं है. इनमें असम, राजस्थान, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, उत्तराखंड, मणिपुर, नगालैंड, लक्षद्वीप, मेघालय, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लद्दाख, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और दमन तथा दीव और दादरा एवं नगर हवेली शामिल हैं. दस राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पिछले सप्ताह किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। इनमें अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, दमन और दीव तथा दादरा और नगर हवेली, लद्दाख, लक्षद्वीप, मणिपुर, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा शामिल हैं.

Newsbeep

83 लाख लोगों को लगाया गया टीका

मंत्रालय ने बताया कि 15 फरवरी को सुबह आठ बजे तक देश में 83 लाख स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 टीका लग चुका है. कोविड-19 टीकों की दूसरी खुराक के लिए टीकाकरण अभियान 13 फरवरी को उन लाभार्थियों के लिए शुरू किया गया जिन्होंने पहली खुराक के 28 दिन पूरे कर लिए हैं. टीकाकरण अभियान के 30वें दिन (14 फरवरी, 2021) को 877 सत्रों में कुल 21,437 लाभार्थियों को टीके लगाए गए. इनमें से 20,504 लाभार्थियों को पहली खुराक और 933 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई.

यूपी में सबसे ज्यादा 10 फीसदी टीके

भारत में टीका लगवाने वाले हेल्थ केयर और फ्रंटलाइन वर्कर में से 69 प्रतिशत दस राज्यों से हैं. अकेले उत्तर प्रदेश में 10.4 प्रतिशत (8,58,602) लाभार्थी हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान 9,489 मरीजों के स्वस्थ होने से देश में अब तक ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 1,06,21,220 हो गई है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here