पति ने दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला।

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली पत्नी पर चाकू से हमला कर उसे बालकनी से फेंक कर मौत के घाट उतारने का प्रयास किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वही इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी पति और अन्य लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

यह है पूरा मामला

पूरा मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है बताया जा रहा है की बाणगंगा थाना क्षेत्र के नरवर में रहने वाली पूजा पर उसके पति जितेंद्र ने अपनी दूसरी पत्नी गायत्री, मां बसंती बाई और बहन पायल के साथ मिलकर हमला किया वहीं घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से पति जितेंद्र अपनी पत्नी पूजा को बालकनी से नीचे फेंकने का प्रयास कर रहा है जब वह उसे नीचे नहीं फेक पाया तो वहीं पर मौजूद एक पत्थर से उसका सिर भी फोड़ते हुए नजर आ रहा है फिलहाल वीडियो सामने आने के बाद जहां पुलिस ने इस पूरे मामले में घायल पत्नी पूजा की शिकायत पर आरोपी पति जितेंद्र उसकी दूसरी पत्नी गायत्री और मां बसंती बाई और बहन पायल के खिलाफ जानलेवा हमले सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जेल भेज दिया है तो वही पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है वहीं पहली पत्नी पूजा ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वह घटना के दौरान अपने घर में सो रही थी इसी दौरान जितेंद्र घर में घुसा और आते ही चाकू से हमला किया वह जैसे तैसे बचकर बालकनी में आई तो वहां से फेंकने का प्रयास किया वही बताया जा रहा है कि पत्नी पूजा पति से घर खर्च के रुपए मांगती थी और इसको लेकर वहां लगातार फोन लगा रही थी और इन्हीं सब बातों से परेशान होकर जितेंद्र ने पहली पत्नी पूजा को जान से मारने की नीयत से अपनी दूसरी पत्नी और अन्य परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया फिलहाल बाणगंगा थाना प्रभारी नीरज के मुताबिक पूरे ही मामले में पीड़ित पत्नी की शिकायत पर आरोपी पति सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here