नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सिंघार ने दिया बयान कहा कि अधिकारियों को RSS की चड्डी पहनना चाहिए

कटनी अल्प प्रवास पर पहुंचे कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का एक विवादित बयान सामने आया है। मीडिया से चर्चा करते हुए उमंग सिंघार ने यह बयान दिया कि, ‘भाजपा नेताओं के गुलाम अधिकारियों को RSS की चड्डी पहननी चाहिए। उमंग सिंघार ने यह भी कहा कि अधिकारियों को जनता के लिए निष्पक्ष होकर काम करना चाहिए। वही सरकार के द्वारा जन कल्याण योजनाओं के बारे में उमंग सिंघार ने कहा कि, इस योजना से सिर्फ मंत्रियों का कल्याण हो रहा है और सोना भी निकल रहा है।

मध्य प्रदेश नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार कटनी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अमित शुक्ला के घर मुलाकात करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि, कई भारतीय जनता पार्टी के गुलाम हो गए हैं। ऐसे अधिकारी जो भाजपा के नाम की माला जपते हैं उन्हें RSS की चड्डी पहनना चाहिए ये जनता का काम तो कर नहीं रहे। जनता के लिए निष्पक्ष हो काम करना चाहिए वही उन्हें भाजपा का एजेंट न बनकर जनता का सेवक बनना चाहिए।

वही पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल की सरकार के द्वारा जो जन कल्याण योजना चलाई जा रही है। इस पर उमंग सिंघार ने कहा कि इस योजना से सिर्फ मंत्रियों का कल्याण हो रहा है और सोना भी निकल रहा है। वही अंत में उमंग सिंघार ने कहा कि वे कटनी जिले के जनता को होने वाली समस्याओं को विधानसभा तक पहुंचाने के लिए कटनी अल्प प्रवास में पहुंचे है वही जो जिला कांग्रेस अध्यक्ष का रिक्त पद है उसे भी जल्द भर दिया जाएगा। कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मैहर दर्शन करने के लिए कटनी से निकल गए।

बाइट – उमंग सिंघार – कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here