Chhattisgarh News In Hindi : In Chhattisgarh’s Dhamtari district, the woman is murdered by her relative, the matter is related to the land dispute | जमीन के विवाद को लेकर देवर ने किया भाभी का कत्ल, 36 घंटे के भीतर हुआ गिरफ्तार

  • गोपालपुरी में हुई महिला की हत्या मामले का हुआ खुलासा 
  • मृतका की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर किया था हमला 

Dainik Bhaskar

Feb 19, 2020, 07:03 PM IST

धमतरी. जिले के र्जुनी थाना इलाके के गांव गोपालपुरी में 17 फरवरी को हुई हत्या का आरोपी पकड़ा गया। इस वारदात में मारी गई महिला का देवर ही उसका कातिल निकला। बुधवार को आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी और मृतका के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। संपति को लेकर पैदा हुई रंजिश के चलते ही आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। 

अर्जुनी पुलिस ने बताया कि मृतिका खेमिन बाई और आरोपी हेमलाल चांद के बीच जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। वारदात वाले दिन नवनिर्मित मकान में दोनो के बीच जमकर विवाद हुआ और आरोपी से सबसे पहले मृतिका के आंखों में मिर्च पाउडर डालकर बसूला नामक धारधार हथियार से महिला के सिर पर वार कर दिया, जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी हेमलाल को शक के आधार पर हिरासत में लेकर कड़ाई के साथ पूछताछ की और पूरी घटना का खुलासा हुआ।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here