जियो लॉन्च करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा जोखिम था: मुकेश अंबानी

नई दिल्ली: देश के सबसे अमीर उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रिलायंस जियो को लॉन्च करने को अपने जीवन का सबसे बड़ा जोखिम बताया।

अंबानी ने अपने पिता और रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक धीरूभाई अंबानी की सीख को याद करते हुए कहा, “हम मानते हैं कि इंसान खाली हाथ आता है और खाली हाथ जाता है, पीछे सिर्फ एक संस्था छोड़ता है।” उन्होंने बताया कि उनके पिता ने उनसे कहा था, “रिलायंस एक प्रक्रिया है।

ये एक ऐसी संस्था है जो बनी रहनी चाहिए। तुम्हें ये सुनिश्चित करना है कि रिलायंस तुम्हारे और मेरे बाद भी चले।”मुकेश अंबानी के इस बयान से जियो जैसे विशालकाय प्रोजेक्ट को शुरू करने के पीछे की चुनौतियों और दूरदर्शिता का पता चलता है, जिसने भारतीय दूरसंचार बाजार में क्रांति ला दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here