Aaj Ka Kumbh Rashifal 02 March 2026: होलिका दहन पर ये उपाय करेंगे कमाल! कुंभ राशि के लिए दिन रहेगा खास

होमastro

होलिका दहन पर ये उपाय करेंगे कमाल! कुंभ राशि के लिए दिन रहेगा खास

Last Updated:

Aaj Ka Kumbh Rashifal 02 March 2026 : 02 मार्च 2026 को कुंभ राशि वालों के लिए दिन प्रेम और पारिवारिक खुशियों से भरा रहेगा. पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर रहेगा और करियर पर आपका फोकस मजबूत रहेगा. पुरानी बातों को छोड़कर आप ग्रोथ और स्थिरता की ओर बढ़ते नजर आएंगे. होलिका दहन पर विशेष उपाय करने से नकारात्मक ऊर्जा से बचाव संभव है.

ख़बरें फटाफट

Aaj Ka Kumbh Rashifal 02 March 2026 : कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन रिश्तों, आत्मविश्वास और ग्रोथ से जुड़ा रहेगा. छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्या एवं टैरो रीडर शक्ति के मुताबिक आज आप पार्टनर और परिवार के साथ बेहतर तालमेल बनाते नजर आएंगे. बीते समय की परेशानियों को पीछे छोड़ते हुए आप अपने जीवन में आगे बढ़ने का ठोस निर्णय ले रहे हैं. करियर पर फोकस, मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच आपको नई ऊंचाइयों की ओर ले जा सकती है. साथ ही होलिका दहन के अवसर पर एक विशेष उपाय करने की भी सलाह दी गई है, जिससे नकारात्मक ऊर्जा से बचाव संभव है.

पार्टनर और परिवार के साथ मजबूत होंगे रिश्ते
आज आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे. आप दोनों के बीच बेहतर कॉम्बिनेशन और समझ देखने को मिलेगी. प्यार और विश्वास बना रहेगा. परिवार के साथ भी सेलिब्रेशन का माहौल रहेगा, जिससे घर का वातावरण खुशहाल बना रहेगा .

करियर पर फोकस, जीवन में आ रही स्थिरता
आप अपने काम और करियर को लेकर गंभीर नजर आ रहे हैं. जीवन को स्मूथ और स्टेबल बनाने की दिशा में प्रयास जारी है. विरोध या चुनौतियों का सामना करते हुए आप मजबूती से अपना स्टैंड ले रहे हैं और लगातार आगे बढ़ रहे हैं.

पास्ट को छोड़ आगे बढ़ने का समय
पुरानी बातों और विवादों को पीछे छोड़कर आप अब अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. जिन लोगों ने आपको तकलीफ दी, उनसे दूरी बनाकर आप अपनी ग्रोथ पर फोकस कर रहे हैं. मेहनत और सकारात्मक सोच से आपको आगे लाभ मिल सकता है.

नकारात्मक ऊर्जा से बचाव का संदेश
मान्यता है कि होलिका दहन के दिन नकारात्मक शक्तियां सक्रिय होती हैं. ऐसे में यह उपाय करने से किसी भी प्रकार की बुरी नजर, नकारात्मक सोच या तांत्रिक प्रभाव से बचाव हो सकता है. सकारात्मक विचार और आत्मविश्वास बनाए रखना ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है.

About the Author

Amit Singh

7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here