झाँसी जिला चिकित्सालय के संविदाकर्मियों ने की एनएचएम में समायोजित किए जाने की मांग – Bundelkhand News


झाँसी के जिला राजकीय चिकित्सालय में यू पी एच एस एस पी के तहत आउटसोर्सिंग के माध्यम से लगाए गए कर्मचारियों ने हटाए जाने के बाद एनएचएम में समायोजित किए जाने की मांग की है।

जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे इन दर्जनों कर्मचारियों ने बताया कि उनकी नियुक्ति आउटसोर्सिंग के जरिए यू पी एच एस एस पी के अंतर्गत जिला राजकीय चिकित्सालय में हुई थी। इस दौरान वार्ड आया, फिजियोथैरेपिस्ट आदि सहित 74 पदों पर भर्तियां की गई थी। गत 31 मार्च को ठेका समाप्त होने के बाद उन्हें 6 महीने यह कहकर आगे बढ़ा दिया गया था कि आगे चलकर उन्हें एनएचएम में समायोजित कर लिया जाएगा।

इसके बाद भी उनका समायोजन नहीं हुआ और एक महीने का फिर आश्वासन दिया गया। गत दिवस बिना किसी सूचना के उन लोगों को काम से हटा दिया गया। इन सारे कर्मचारियों का कहना है कि उनके पास और कोई नौकरी ऐसी नहीं है, जिससे वह अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें।

जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को दिए गए ज्ञापन में इन कर्मचारियों ने सभी कर्मचारियों को एन एच एम में समायोजित किए जाने की मांग की है।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here