हत्या के गवाह भाइयों पर पॉक्सो केस, FIR में 54 दिन की देरी पर सवाल; परिजन ने एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच

दतिया। ग्राम गढ़ी में हुई हत्या के मामले में गवाह तीन भाइयों के खिलाफ दर्ज पॉक्सो केस पर सवाल उठे हैं। आरोपी पक्ष ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग की है। परिजन का आरोप है कि घटना और FIR के बीच करीब 54 दिन का अंतर है, जिसकी जांच होनी चाहिए।क्या है मामलाज्ञापन के अनुसार, 21 सितंबर को ग्राम गढ़ी में मानसिंह रावत की हत्या हुई थी। इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज है। परिजन के अनुसार दीपक रावत, सूरज और रवींद्र रावत मृतक के भाई हैं और हत्या केस में महत्वपूर्ण गवाह हैं।

परिजन का आरोप है कि हत्या के मामले में राजीनामा कराने और गवाहों पर दबाव बनाने के लिए तीनों के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया गया। उन्होंने महिला थाना दतिया में दर्ज केस की जांच किसी वरिष्ठ राजपत्रित पुलिस अधिकारी से कराने की मांग की है। ज्ञापन में रेप केस को हत्या के विवाद से जोड़ते हुए जांच कराने को कहा गया है।

FIR में देरी का सवाल

परिजन ने बताया कि पॉक्सो केस में घटना 20 सितंबर की रात करीब 10 से 10:50 बजे के बीच की बताई गई है, जबकि FIR 13 नवंबर को दर्ज हुई। ज्ञापन में घटना और FIR के बीच करीब 54 दिन की देरी की जांच की मांग की गई है। इसके साथ ही घटना स्थल पर गणेश प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम और उस दौरान वहां मौजूद लोगों की भी जांच कराने को कहा गया है।धमकियों की शिकायतों का दावाज्ञापन में दावा है कि पॉक्सो केस दर्ज होने से पहले 28 सितंबर और 3 अक्टूबर को एसपी कार्यालय में तथा 6 और 22 अक्टूबर को आईजी कार्यालय में शिकायत देकर धमकियों की जानकारी दी गई थी।

आवेदकों ने इन शिकायतों के रिकॉर्ड और उन पर हुई कार्रवाई की जांच कराने की मांग की है।तकनीकी और फॉरेंसिक जांच की मांगआवेदकों ने 21 अक्टूबर की फोन बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग की FSL जांच कराने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने इन बिंदुओं की जांच भी मांगी है:

संबंधित कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR)मोबाइल लोकेशनCCTV फुटेजफोटो और वीडियोमेडिकल और फॉरेंसिक साक्ष्यजांच अधिकारी बदलने का अनुरोधज्ञापन में जांच वर्तमान जांच अधिकारी से लेकर किसी स्वतंत्र वरिष्ठ अधिकारी को सौंपने का अनुरोध किया गया है। परिजन के अनुसार एसपी ने उचित कार्रवाई कर जांच कराने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here