पन्ना जिले में खुशियों के माहौल के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पवई से देवेंद्रनगर जा रही बारातियों से भरी एक बस अचानक आग का गोला बन गई। घटना शंकरगढ़ के पास, गुनौर थाना अंतर्गत हुई।जानकारी के अनुसार, बारात खुशी-खुशी अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान बस के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। कुछ ही पलों में पूरी बस धूं-धूं कर जलने लगी और अफरा-तफरी मच गई।स्थिति को भांपते हुए चालक और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई और बस को तुरंत रुकवाया। सभी बारातियों को तेजी से नीचे उतारा गया। गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।घटना की सूचना मिलते ही त्रिवेंद्र त्रिवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया और हालात को नियंत्रित किया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।


