मऊगंज में थाना प्रभारी ने जान जोखिम में डाल किया रेस्क्यू, कुएं में गिरी बेजुबान की बचाई जान

मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना प्रभारी ने अपनी जान को जोखिम में डालकर, कुएं में गिरी एक गाय का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला है। कुएं में गाय गिरने की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी ने बेहद सीमित संसाधनों के बावजूद, हिम्मत जुटाकर कुएं में उतरे और बेजुबान की जान बचाई।वी ओ 01…….मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में एक ऐसा साहसिक दृश्य सामने आया, जिसने पुलिस की बहादुरी को नई पहचान दे दी। बीती रात एक गाय अचानक गहरे कुएं में गिर गई, सूचना मिलते ही नईगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन चुनौती आसान नहीं थी।चारों तरफ घुप्प अंधेरा, गहराई का अंदाजा नहीं और संसाधन बेहद सीमित, सबसे बड़ी बात, कुएं में उतरने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पा रहा था। तभी थाना प्रभारी नईगढ़ी ऋषि द्विवेदी ने वह किया, जो हर कोई नहीं कर सकता। बिना एक पल गंवाए उन्होंने खुद कुएं में उतरने का फैसला लिया। यह सिर्फ एक रेस्क्यू नहीं था, बल्कि अपनी जान को दांव पर लगाकर इंसानियत निभाने का जज्बा था। उनकी अगुवाई में पुलिस टीम और ग्रामीणों ने मिलकर घंटों तक संघर्ष किया। आखिरकार करीब रात 2 बजे कड़ी मशक्कत के बाद गाय को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। यह घटना सिर्फ एक रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं, बल्कि उस जज्बे की मिसाल है, जो पुलिस को आम लोगों से अलग बनाता है। पुलिस ने दिखा दिया कि वर्दी सिर्फ कानून की नहीं, बल्कि संवेदनाओं और जिम्मेदारी की भी पहचान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here