चरित्र पर संदेह और मोबाइल पर रील बनाने को लेकर किया मना, न मानने पर पति ने पत्नी की गला रेत कर की हत्या

छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र अंतर्गत बलकौरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान पिंकी अहिरवार (28) पत्नी पप्पू अहिरवार के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, आरोपी पति को पत्नी के चरित्र पर संदेह था और वह उसे मोबाइल पर रील बनाने से मना करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद गुस्से में आकर पति ने वारदात को अंजाम दे दिया।हैरानी की बात यह रही कि हत्या के बाद आरोपी स्वयं थाने पहुंच गया और आत्मसमर्पण कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी श्रद्धा शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। SDOP नवीन दुबे ने बताया कि पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। इस खौफनाक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

बाइट, नवीन दुबे, SDOP

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here