पश्चिम बंगाल में 9 मई को बीजेपी सरकार का शपथ ग्रहण, पहले सीएम को लेकर सस्पेंस बरकरार

पश्चिम बंगाल: राज्य में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद अब पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। जानकारी के अनुसार, नई सरकार का शपथ ग्रहण 9 मई को होगा, जो कि महान साहित्यकार रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती का दिन भी है। यह जानकारी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने दी है।

चुनाव नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए टैगोर के आदर्शों का उल्लेख किया था, जिससे इस तारीख को और खास माना जा रहा है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि राज्य का पहला बीजेपी मुख्यमंत्री कौन होगा। इसके लिए अगले एक-दो दिनों में बीजेपी विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें नेता का चुनाव किया जाएगा। इस प्रक्रिया के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

सीएम पद की रेस में सुवेंदु अधिकारी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। उन्होंने पिछले चुनाव में ममता बनर्जी को नंदीग्राम से हराया था और इस बार भी भवानीपुर सीट पर जीत हासिल कर अपनी मजबूत पकड़ साबित की है।

पार्टी में उन्हें एक आक्रामक और प्रभावशाली नेता के रूप में देखा जाता है।फिलहाल, सीएम चेहरे को लेकर चर्चाएं तेज हैं और सभी की नजरें बीजेपी विधायक दल की बैठक पर टिकी हुई हैं, जहां इस सस्पेंस से पर्दा उठेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here