CJP ट्रेंड में कूदे शेखर सुमन, बोले— “सरकार बोलने से रोक सकती है, लेकिन NEET पेपर लीक नहीं”

Shekhar Suman भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)’ की चर्चा में शामिल हो गए हैं। अपने अंदाज और राजनीतिक व्यंग्य के लिए पहचाने जाने वाले शेखर सुमन ने इस बार CJP के बहाने केंद्र सरकार और सिस्टम पर तंज कसते हुए कई तीखी बातें कही हैं।हाल ही में शेखर सुमन ने अपने शो ‘शेखर टुनाइट’ में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया से सब कुछ खत्म हो सकता है, लेकिन कॉकरोच कभी खत्म नहीं होंगे।

इसी दौरान उन्होंने मौजूदा व्यवस्था पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार लोगों को बोलने से रोक सकती है, सोशल मीडिया पर कंटेंट डालने से रोक सकती है, सोना खरीदने से रोक सकती है, विदेश जाने से रोक सकती है, लेकिन NEET का पेपर लीक होने से नहीं रोक सकती।उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे मौजूदा हालात पर करारा व्यंग्य बता रहे हैं। शेखर सुमन ने इससे पहले भी ‘जनता कॉकरोच पार्टी’ को लेकर एक मजेदार रील शेयर की थी, जिसे यूजर्स ने खूब पसंद किया था।

दरअसल, ‘कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)’ मजाक-मजाक में शुरू हुआ एक सोशल मीडिया ट्रेंड है, जिसने कुछ ही समय में बड़ी लोकप्रियता हासिल कर ली। बताया जा रहा है कि CJP को लेकर बने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चंद घंटों में करोड़ों फॉलोअर्स जुड़ गए। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इसे सिस्टम और राजनीति के खिलाफ व्यंग्यात्मक आंदोलन के रूप में देख रहे हैं।

CJP को लेकर लगातार मीम्स, वीडियो और रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कई सेलिब्रिटी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी इस ट्रेंड पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। अब शेखर सुमन के बयान के बाद यह मुद्दा फिर से चर्चा में आ गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here