भारतीय क्रिकेट टीम अगस्त में श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। युवा बल्लेबाज Shubman Gill की कप्तानी में टीम इंडिया मौजूदा ICC World Test Championship के तहत यह महत्वपूर्ण सीरीज खेलेगी।यह दौरा कई मायनों में खास होगा, क्योंकि भारतीय टीम करीब 9 साल बाद श्रीलंका की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी।
इससे पहले वर्ष 2017 में Virat Kohli की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका का दौरा किया था और मेजबान टीम को टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया था।अब सभी की नजरें कप्तान शुभमन गिल और टीम इंडिया के प्रदर्शन पर टिकी हैं, जबकि Shreyas Iyer जैसे अनुभवी खिलाड़ियों से भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।


