राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंदौर पहुंचीं, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की अगवानी

इंदौर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के इंदौर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इंदौर एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित अन्य जनप्रतिनिधि उनकी अगवानी के लिए मौजूद रहे।राष्ट्रपति के आगमन को लेकर एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।एयरपोर्ट पर औपचारिक स्वागत के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओंकारेश्वर के लिए रवाना हुईं। उनके दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here