दिल्ली के भारत मंडपम में आज बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का 29वां जन्मोत्सव ‘ज्ञान ध्यान दान महोत्सव’ के रूप में भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में देशभर के संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों और हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। इस अवसर पर उनकी नई पुस्तक मेरा संन्यासी का भी विमोचन किया गया।
दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘ज्ञान ध्यान दान महोत्सव’ के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का 29वां जन्मदिन श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
इस भव्य आयोजन में देश के अनेक संत-महात्मा, प्रसिद्ध हस्तियां और वरिष्ठ राजनेता शामिल हुए। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, सांसद मनोज तिवारी, बालकनाथ सहित कई गणमान्य अतिथियों ने बागेश्वर महाराज को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें जन्मोत्सव की बधाई दी।
इस विशेष अवसर पर बागेश्वर महाराज द्वारा अपनी एकांत साधना यात्रा के दौरान लिखी गई पुस्तक मेरा संन्यासी का विमोचन भी किया गया। यह पुस्तक सिद्ध महापुरुष सद्गुरु संन्यासी बाबा के जीवन, तपस्या और उनकी अनसुनी महिमा पर आधारित बताई जा रही है। पुस्तक विमोचन के दौरान पतंजलि योगपीठ के संतों सहित कई विशिष्ट अतिथि मंच पर उपस्थित रहे।


